सारंगढ़-बिलाईगढ़ में व्यापारी से जब्त हुई 153 बोरी अवैध धान

कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, मंडी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ प्रकरण

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में जांच दल ने सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में व्यापारी दिलीप कुमार साहू की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान वहाँ भंडारित 153 बोरी (61.20 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। इस कार्रवाई को मंडी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।

जांच दल में मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रीति तिर्की, अंजू दिनकर, धवेंद्र कुमार साहू और जगदीश बरेठ शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध भंडारण पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।