जशपुर में पत्नी ने पति की हत्या कर लाश सुटकेस में रखकर फरार होने की कोशिश, रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। जिले के दुलदुला इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में रखकर ट्रेन से फरार होने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर जशपुर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की।

रेलवे पुलिस ने गिरफ्तारी की:
जशपुर पुलिस ने तुरंत मामले की सूचना रायपुर जीआरपी एसपी को दी। लोकेशन के आधार पर पता चला कि महिला की ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक के पास है। इसके बाद रायपुर जीआरपी ने आरपीएफ को जानकारी दी और मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर महिला को हिरासत में ले लिया।

जांच में खुलासा:
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला ने लाश को सुटकेस में रखकर जशपुर में ही छोड़ दिया था। जशपुर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है और थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करने वाली है।