रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत के मामले में वन विभाग की कार्रवाई जारी है। आज पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है।
गिरफ्तार किए गए नए आरोपी:
ग्राम नूनदरहा: लक्ष्मीराम (पिता भगतराम), रामप्रसाद (पिता दया), मोहन (पिता पालिस राम)
ग्राम केराखोल: महावीर (पिता मालिकराम), घसियाराम (पिता लछन यादव)
पहले गिरफ्तार आरोपी:
बसंत राठिया, वीर सिंह मांझी, रामनाथ राठिया, देवनारायण राठिया, जयलाल मांझी
मामले की जांच:
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खेत की मेड़ पर जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिजली का करंट प्रवाहित तार बिछाया था। इसी में हाथी फंस गया और उसकी मौत हो गई।
कानूनी कार्रवाई:
अभियुक्तों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।