बिहार चुनाव 2025: जिन सीटों पर NDA मजबूत, वहां मतदान कम हुआ या ज्यादा? सीटवार आंकड़ों से खुला बड़ा ट्रेंड


पहले चरण में 64.5% वोटिंग दर्ज, कई परंपरागत NDA सीटों पर मतदान में गिरावट — बेगूसराय और समस्तीपुर बने हाई वोटिंग जोन


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को 121 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे तक 64.5% मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के विधानसभा चुनावों की तुलना में सबसे अधिक है। हालांकि, सीटवार आंकड़े बताते हैं कि जिन इलाकों में एनडीए (NDA) का प्रभाव माना जाता है, वहां इस बार वोटिंग प्रतिशत में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

सबसे ज्यादा वोटिंग वाले जिले

आयोग के मुताबिक, पहले चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत दर्ज करने वाले जिलों में —

  • बेगूसराय: 67.32%

  • समस्तीपुर: 66.65%

  • मधेपुरा: 65.74%

  • मुजफ्फरपुर: 65.23%

इन जिलों में ग्रामीण इलाकों से महिलाओं और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

कम वोटिंग वाले जिले

  • शेखपुरा: 52.36%

  • भोजपुर: 53.24%

  • पटना: 55.02% (अंतिम आंकड़े आने पर मामूली बढ़ोतरी संभव)

राजधानी पटना और भोजपुर जैसे इलाकों में अपेक्षाकृत कम मतदान से राजनीतिक दलों के लिए चिंतन का विषय बन गया है।

NDA की परंपरागत सीटों का हाल

बीजेपी और जेडीयू के मजबूत माने जाने वाले गढ़ों में मतदान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
जैसे:

  • बक्सर, भोजपुर, पटना ग्रामीण और नालंदा जैसे इलाकों में वोटिंग 2 से 3 प्रतिशत तक घटी।
    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि NDA के पारंपरिक वोट बैंक में उत्साह की कमी इसके पीछे एक बड़ा कारण हो सकती है।

दूसरी ओर, आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन के प्रभाव वाले जिलों जैसे मधेपुरा और समस्तीपुर में मतदान बढ़ा है, जो विपक्ष के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार महिला वोटर्स की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 64.5% के कुल मतदान में से महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 48% रही, जबकि पिछली बार यह 44% थी।

दूसरे चरण के लिए सियासी सरगर्मी तेज

पहले चरण के बाद अब सभी दल दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गए हैं।
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कम मतदान वाले NDA क्षेत्रों में संगठनात्मक कमजोरी और उम्मीदवार चयन से असंतोष इसके पीछे हो सकता है।
वहीं विपक्ष इसे जनता के “परिवर्तन मूड” के रूप में देख रहा है।

सीट 2025 में मतदान 2020 में मतदान
दरभंगा 58.29% 55.79%
जाले 58.68% 54.14%
पारू 71.10% 60.24%
गोपालगंज 63.38% 55.03%
छपरा 56.32% 50.99%
हाजीपुर 62% 57.2%
लखीसराय 60.51% 52.78%
बांकीपुर 40% 52.78%
कुम्हरार 39.53% 35.27%
पटना साहिब 58.51% 52.23%

 

जेडीयू के प्रभाव वाली सीटों में कैसी हुई वोटिंग?

सीट 2025 में मतदान 2020 में मतदान
आलमनगर 66.56 61.76
बिहारीगंज 64.90 60.53
सोनबरसा 56.17 53.73
कुचायकोट 65.57 55.85
वैशाली 59 59.01
कल्याणपुर 71.62 57.93
वारिसनगर 68.55 58.97
सराय रंजन 70.19 60.86
बेलदौर 56.30% 57.72
तारापुर 58.33 55%
अस्थावां 54.65 49.48
नालंदा 60.63 54.68
हरनौत 55.72 51.47

You missed