धमतरी में 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 लाख रुपये का सामान जब्त

धमतरी। थाना रूद्री पुलिस ने ग्राम सोरम, हलचल पोल्ट्री फार्म के पास दबिश देकर 6 जुआरियों को ताश खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 8,700 रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जिनकी कुल कीमत 1,95,700 रुपये है।

धमतरी एसपी के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आमजन से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम और विवरण:

  1. अनेश्वर उर्फ अन्नू, पिता दाउलाल, 40 वर्ष, भटगांव

  2. सतेन्द्र साहू, पिता केशराम साहू, 21 वर्ष, लिमतरा

  3. सन्नी कुर्रे, पिता पप्पू कुर्रे, 22 वर्ष, रामसागरपारा

  4. धनेश देवांगन, पिता नत्थूराम, 41 वर्ष, भटगांव

  5. युगल किशोर, पिता परसराम, 48 वर्ष, लिमतरा

  6. राहुल यादव, पिता नन्दूराम, 34 वर्ष, रिसाईपारा

You missed