करोड़ों ग्राहकों की मौज, 601 रुपये का स्पेशल प्लान लाई कंपनी, 1 साल चलाएं Unlimited 5G

Reliance Jio ने 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के पास अपने ग्राहकों के लिए ढेर सारे प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स हैं। अब, रिलायंस जियो, अपने 5G SA (स्टैंडअलोन) नेटवर्क तक पहुंच के साथ-साथ Unlimited 5G डेटा केवल 601 रुपये में उपलब्ध करा रही है।

इस वाउचर की घोषणा 1.5GB डेली डेटा प्लान पर ग्राहकों के लिए एक ऑफर के तौर पर की गई है। कंपनी 601 रुपये के प्लान के साथ ग्राहकों को कई 5G अपग्रेड वाउचर देगी। ग्राहकों को 51 रुपये के 12 अपग्रेड वाउचर मिलेंगे। ग्राहक इन वाउचर का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल को साल भर 5G नेटवर्क से कनेक्ट रख सकते हैं। आप इसे अपनों को गिफ्ट भी कर सकते हैं। चलिए डिटेल में बात करते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ…

स्पेशल वाउचर केवल इन यूजर्स के लिए

टेलीकॉटॉक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 601 रुपये वाले प्लान का लाभ केवल वही ग्राहक उठा सकते हैं जो जियो के 1.5GB डेली डेटा प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। 1GB डेली डेटा प्लान लेने वाला कोई भी यूजर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, यूजर जियो से अलग से 51 रुपये वाला प्लान भी खरीद सकते हैं।

अपनों को गिफ्ट भी कर सकते हैं प्लान

इसके अलावा, जियो ने बताया कि यूजर यह गिफ्ट वाउचर अपने लिए या अपने दोस्तों/प्रियजनों के लिए खरीद सकते हैं। यह वाउचर MyJio ऐप के जरिए दूसरे यूजर्स को ट्रांसफर किया जा सकता है। यह ऐप iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 51 रुपये के अलग-अलग वाउचर दूसरे यूजर्स को ट्रांसफर नहीं किए जा सकते हैं। हालांकि, 601 रुपये वाले पूरे प्लान को ट्रांसफर किया जा सकता है। इन वाउचर्स को रिडीम करने के लिए, यूजर्स को MyJio ऐप में जाकर My Voucher सेक्शन में जाकर इन्हें रिडीम करना होगा।

5G अपग्रेड वाउचर यह सुनिश्चित करते हैं कि अगर ग्राहक ने 1.5GB डेली डेटा प्लान से रिचार्ज किया है, तब भी उनके पास 5G नेटवर्क तक पहुंचने का एक तरीका मौजूद है। यह जियो को अपने 5G नेटवर्क को मोनेटाइज करने और ARPU (एवरेट रेवेन्यू प्रति यूजर्स) में सुधार करने में भी मदद करता है और ग्राहक को हाई-स्पीड 5G नेटवर्क से जुड़े रहने में भी मदद करता है। टेलीकॉम कंपनी द्वारा 101 रुपये और 151 रुपये की कीमत वाले और भी 5G अपग्रेड वाउचर पेश किए जा रहे हैं।