छत्तीसगढ़: दिवाली में शराब बिक्री का रिकॉर्ड टूटा, रायपुर जिले में 6 दिनों में 61 करोड़ की बिक्री

छत्तीसगढ़: दिवाली में शराब बिक्री का रिकॉर्ड टूटा, रायपुर जिले में 6 दिनों में 61 करोड़ की बिक्री
धनतेरस से भाईदूज तक बढ़ा शराब का बाजार, दिवाली पर खजाना भर गया आबकारी विभाग का

रायपुर। इस दिवाली रायपुर जिले में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। धनतेरस से लेकर भाईदूज तक 6 दिनों में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब बिकी। यह आंकड़ा दर्शाता है कि रायपुर जिले में अन्य जिलों की तुलना में शराब का सेवन अधिक है। हालांकि पिछले साल की तुलना में बिक्री में एक प्रतिशत की गिरावट रही।


दिवाली में बिक्री की झलक

आबकारी विभाग के जिला अधिकारी राजेश शर्मा के अनुसार, सामान्य दिनों में रायपुर में प्रतिदिन लगभग 5 करोड़ रुपए की शराब बिकती है। लेकिन दिवाली के दौरान यह आंकड़ा दोगुना होकर लगभग 10 करोड़ से 11 करोड़ तक प्रतिदिन पहुंच गया।

  • धनतेरस के दूसरे दिन: सबसे अधिक बिक्री हुई — 11 करोड़ 39 लाख रुपए

  • अन्य दिन: 8 करोड़ से 10 करोड़ से अधिक की बिक्री

इस बिक्री से विभाग का खजाना भी भर गया और यह साबित हो गया कि त्योहार के समय शराब की मांग चरम पर होती है।

दीपावली जैसे त्योहारी अवसर पर शराब की बिक्री दोगुनी होने से यह स्पष्ट होता है कि त्योहारों के समय अधिक लोग शराब खरीदते और आनंद लेते हैं। विभाग के अनुसार, इस अवधि में बिक्री का आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी रहा।