सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन बेचने वाले शैलेष पैंकरा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 नग REXOGESIC इंजेक्शन और 20 नग AVIL इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल करने का आदेश मिला।
कार्रवाई का क्रम
23 अक्टूबर 2025 को उड़नदस्ता टीम लुण्ड्रा क्षेत्र में गस्त कर रही थी, तभी मुखबीर से सूचना मिली कि पार्वतीपुर में शैलेष पैंकरा प्रतिबंधित इंजेक्शन बेच रहा है।
-
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के घर दबिश दी।
-
तलाशी के दौरान अलमीरे से थैले में REXOGESIC और AVIL इंजेक्शन बरामद हुए।
-
आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
टीम की भूमिका
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले को नशीले इंजेक्शन मुक्त करने के लिए टीम लगातार प्रयासरत है।
कार्यवाही में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता, और महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की साहसिक और सराहनीय भूमिका रही।
इस कार्रवाई से जिले में नशीले इंजेक्शन के कारोबार पर कड़ा संदेश गया है और आबकारी विभाग की सतत निगरानी और सक्रियता का परिचय मिला।
