29 अक्टूबर को निगम की सामान्य सभा में बड़ा घमासान! 14 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, 40 साल पुराने जमीन विवाद ने बढ़ाई टेंशन
सेजबहार-मुजगहन की जमीन पर नया विवाद — अटल विहार योजना के लिए मांगी गई भूमि पर 300 परिवारों का कब्जा, अब तय होगी अगली दिशा
रायपुर।
नगर निगम की सामान्य सभा की अहम बैठक इस माह 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने बताया कि बैठक प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन के सभागार में होगी।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि से होगी,
इसके बाद एक घंटे का प्रश्नकाल निर्धारित किया गया है।
सभा में इस बार मेयर इन काउंसिल की पिछली बैठकों में पारित 14 प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा।
निगम के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव इस बैठक में टेबल पर रखे जाएंगे,
जिनमें शहर के विकास, स्वच्छता और आवास से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
इसी बीच, सेजबहार और मुजगहन क्षेत्र की करीब 13 एकड़ जमीन को लेकर बड़ा विवाद उभर आया है।
बताया जा रहा है कि इस भूमि पर पिछले 40 वर्षों से 300 से अधिक परिवार रह रहे हैं,
लेकिन अब इसी खसरा नंबर की जमीन पर अटल विहार योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है।
हाउसिंग बोर्ड ने जिला प्रशासन से यह जमीन मांगी थी और तहसील अफसरों ने इसे उपयुक्त बताया।
लेकिन जब जमीन हस्तांतरित करने से पहले लोगों से आपत्तियां मांगी गईं,
तो पता चला कि इस भूमि पर पहले से लोग बसे हुए हैं।
लोगों ने प्रशासन को साफ शब्दों में चेताया है —
“हम 40 साल से यहां रह रहे हैं, अब कहां जाएंगे?”
फिलहाल प्रशासन और निगम दोनों के सामने एक कठिन स्थिति खड़ी हो गई है।
अब देखना होगा कि 29 अक्टूबर को होने वाली सामान्य सभा में
इस विवाद का क्या समाधान निकलता है — समझौता या संघर्ष?
