रात 2 बजे राइस मिल में मचा हड़कंप! धान से लदा ट्रक धू-धूकर जल गया, आग की लपटें देख दहशत में आए लोग

रात 2 बजे राइस मिल में मचा हड़कंप! धान से लदा ट्रक धू-धूकर जल गया, आग की लपटें देख दहशत में आए लोग

गरियाबंद में मां कर्मा राइस मिल परिसर में बड़ा हादसा — फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला भीषण विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद।
जिले के पैरी नगर स्थित मां कर्मा राइस मिल में देर रात शनिवार करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया।
मिल परिसर में खड़ी धान से भरी ट्रक में अचानक आग लग गई, और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया
देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
राहत की बात यह रही कि आग गोदाम तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में करीब 200 कट्टा धान लोड था, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है — पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिल संचालक विकास साहू ने बताया कि आग लगने से ट्रक और धान दोनों को भारी नुकसान हुआ है।
वहीं, पूर्व नपा अध्यक्ष गाफू मेमन की तत्परता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

रात के सन्नाटे में लगी यह आग अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
लोगों में सवाल है —
आखिर ट्रक में आधी रात को आग कैसे लगी?
क्या यह शॉर्ट सर्किट था या कोई साजिश?
जवाब तलाशने में अब पुलिस जुटी है…