वास्तु दोष मिटाने के लिए नमक डालकर लगाएं पोछा
घर की निगेटिव या वास्तु दोष को दूर करने के लिए, इस दिन नमक मिलाकर पानी से घर की सफाई करें। इसे घर में सुख और समृद्धि आती है।
घर में नमक खरीदकर लाएं
धनतेरस वाले दिन नमक खरीदने को शुभ माना जाता है। इस दिन नया नमक लाने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और घर में धन की वर्षा होती है।
मेन गेट पर नमक छिड़कें
अगर आप घर में शांति और पॉजिटिव एनर्जी चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक मिले हुए पानी को मेन गेट पर छिड़कें। यह उपाय दरिद्रता और दुखों को दूर करेगा।
भूलकर भी न करें ये काम
धनतेरस वाले दिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नमक उधार देने या लेने को अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान और दरिद्रता का योग बनता है।
नमक दान से बढ़ती है दिव्यता
धनतेरस वाले दिन अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अन्न और धन का दान करें। यह पुण्य का काम होता है, इसके साथ ही लाइफ में स्थायी समृद्धि का रास्ता खुलता है।
