CG NEWS: रेलवे कॉलोनी में बुलडोजर का कहर: 32 घर ढहा, 50 से ज्यादा परिवार बेघर!”

 जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई, दिवाली से पहले माहौल हुआ तनावपूर्ण

जगदलपुर। रेलवे कॉलोनी में स्थित लगभग 32 घरों पर रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया। रेलवे का कहना है कि यह जमीन रेलवे की है और अवैध रूप से मकान बन गए थे।


🔹 कार्रवाई का विवरण

  • पहले नोटिस देकर खाली करने को कहा गया, लेकिन पालन न होने पर दीवाली से पहले सख्त कार्रवाई की गई।

  • रहवासियों का कहना है कि कोई नोटिस नहीं मिला, और घरों में न होने के बावजूद बुलडोजर चला दिया गया।

  • यह मामला संजय गांधी वार्ड का है। रेलवे अफसर और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और एक-एक कर अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया।


🔹 सियासी हलचल और विरोध

  • कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, पार्षद कोमल सेना और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

  • प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा हुआ।

  • कांग्रेस ने कहा कि बिना सूचना के यह कार्रवाई की गई, जिससे 50 से ज्यादा परिवार दिवाली से पहले बेघर हो गए।