राजपुर में आबकारी उड़नदस्ता का बड़ा धमाका! इंजेक्शन और शराब के सौदागरों पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार 

राजपुर में आबकारी उड़नदस्ता का बड़ा धमाका! इंजेक्शन और शराब के सौदागरों पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार 

बूढ़ा बगीचा और बघिमा ढाबा में नशीली दवाओं और विदेशी शराब की बिक्री करते आरोपियों को आबकारी टीम ने दबोचा; कुल 53,000 रुपए मूल्य की इंजेक्शन बरामद।

बलरामपुर/सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 11 अक्टूबर 2025 को राजपुर में बड़ी सफलता हासिल की।

बघिमा स्थित शर्मा ढाबा पर कार्रवाई के दौरान, ढाबा संचालक अरुण कुमार सिंह से अवैध शराब बरामद की गई। तलाशी में 13 नग सिंबा स्ट्रांग बीयर2 नग रॉयल चैलेंज व्हिस्की, और 10 पाव आफ्टर डार्क व्हिस्की जब्त हुई। अरुण को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल दाखिल किया गया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बूढ़ा बगीचा राजपुर में सूरज सोनी नशीले इंजेक्शन खुलेआम बेच रहा है। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरज के घर और दुकान में तलाशी ली, जिसमें 53 REXOGESIC इंजेक्शन और 53 AVIL इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन और तमाम नशे से मुक्त करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबेअशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेरणविजय सिंह, और ओम प्रकाश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।