Aadhar अपडेट करने पर बढ़े शुल्क: UIDAI ने बढ़ाई फीस, जानें नई दरें

Aadhar अपडेट करने पर बढ़े शुल्क: UIDAI ने बढ़ाई फीस, जानें नई दरें

1 अक्टूबर 2025 से लागू नई फीस, बच्चों को कुछ राहत, घर पर सेवा महंगी

नई दिल्ली: यदि आप अपने Aadhar कार्ड में बदलाव कराना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। UIDAI ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार अपडेट की फीस बढ़ा दी है। यह नई दरें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी।

डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट

  • डेमोग्राफिक बदलाव (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल): 75 रुपए (पहले 50 रुपए)

  • बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो): 125 रुपए, अक्टूबर 2028 से बढ़कर 150 रुपए तक हो सकते हैं

  • डेमोग्राफिक बदलाव के साथ बायोमेट्रिक अपडेट पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

डॉक्यूमेंट अपडेट

  • ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपडेट: 75 रुपए (पहले 50 रुपए)

  • myAadhaar पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त

आधार प्रिंट आउट

  • पहले फेज: 40 रुपए

  • दूसरे फेज: 50 रुपए

बच्चों के लिए छूट

  • 5–7 साल: पहला बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त

  • 7–15 साल: अपडेटिंग पर 125 रुपए की फीस माफ, 30 सितंबर 2026 तक

  • 15–17 साल: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क

घर पर आधार सेवा

  • घर पर सेवा उपलब्ध कराने पर 700 रुपए (GST सहित)

  • एक ही घर के अन्य सदस्य: 350 रुपए प्रति सदस्य

आधार धारकों पर असर

इन नए नियमों के लागू होने के बाद:

  • अधिकांश सेवाओं की कीमत बढ़ जाएगी

  • डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक, डॉक्यूमेंट अपडेट और घर पर सेवा पर शुल्क पहले से अधिक

  • केवल बच्चों के कुछ मामलों में छूट रहेगी

UIDAI का यह कदम आधार अपडेटिंग को व्यवस्थित और डिजिटल बनाने के साथ-साथ कुछ मामलों में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए भी उठाया गया है।