अमित शाह ने जगदलपुर में महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर की, मुख्यमंत्री बस सेवा का किया शुभारंभ

अमित शाह ने जगदलपुर में महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर की, मुख्यमंत्री बस सेवा का किया शुभारंभ

606 करोड़ रुपये 64.94 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचाए गए, 34 रूट में चलेगी बस सेवा

जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर हैं। लालबाग मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की, जो 250 गांवों को कवर करेगी और इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है।

महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त

अमित शाह ने महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के तहत 606.94 करोड़ रुपये 64.94 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए। यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू हुई थी, जिसमें हर विवाहित महिला को 1,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं। अब तक इस योजना के तहत महिलाओं को कुल 12,983.13 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है।

मुरिया दरबार और पारंपरिक रस्म

शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई। यह पहली बार है कि कोई केंद्रीय गृहमंत्री इस रस्म में शामिल हुए हैं। वे मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद भी किए और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमित शाह ने नक्सलवाद को समाप्त करने की जिम्मेदारी उठाई है और आगामी छह महीनों में इसे पूरी तरह खत्म करने का विश्वास जताया। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और कई बड़े नक्सलियों की मौत के बाद बस्तर में विकास की गंगा बहने की दिशा साफ है।

मुख्यमंत्री बस योजना

मुख्यमंत्री बस योजना के तहत 34 रूट में बस सेवा चलेगी। यदि किसी को योजना में लाभ की कमी महसूस होती है, तो उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।