30 लाख की गुमशुदगी का राज़: परदेशिया अनिल अग्रवाल पर लगे संगीन आरोप, छत्तीसगढ़ में मचा बवाल!

30 लाख की गुमशुदगी का राज़: परदेशिया अनिल अग्रवाल पर लगे संगीन आरोप, छत्तीसगढ़ में मचा बवाल!”

शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, अब 5 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की चेतावनी, संगठन ने राज्यभर से समर्थन मांगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि रायपुर निवासी परदेशिया अनिल कुमार अग्रवाल ने थनवार साहू से भारी भरकम रकम हड़पने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर अब सामाजिक और गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खुलकर मैदान में उतर आया है।

संगठन के संरक्षक दादा ठाकुर रामगुलाम ने बताया कि शिकायत थनवार साहू के पिता किस लाल साहू ने की थी। इसमें आरोप लगाया गया कि अनिल अग्रवाल ने 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रायपुर और संबंधित थाना को दी गई थी। लेकिन, प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

इसी को लेकर संगठन ने 05 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे अनिल अग्रवाल के कार्यालय और निवास पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इस प्रदर्शन के दौरान न्याय नहीं मिला, तो भूख हड़ताल, रैली और चौक-चौराहों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

संगठन ने जनता से अपील की है कि वे इस संघर्ष में आगे आएं और न्याय दिलाने में सहयोग करें। वहीं, इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।