24 साल का रिकॉर्ड टूटा! सरगुजा संभाग में ऐसी बारिश कि गलियों में नदियाँ बहने लगीं

सरगुजा :छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने जबरदस्त रूप दिखाया है। सरगुजा संभाग में बारिश ने बीते कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से अब तक यहां 1465 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 24 सालों में सबसे ज्यादा है। यहां तक कि साल 2001 का रिकॉर्ड भी पीछे छूट गया है।

लगातार झमाझम

आमतौर पर मानसून का सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है और बीच-बीच में ब्रेक के साथ बारिश होती है। लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं—लगातार झमाझम बारिश हो रही है, बिना किसी बड़े अंतराल के। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सरगुजा क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र लगातार बनने की वजह से यह सिलसिला जारी है और आगे भी बारिश थमने की संभावना कम है।

 डैम-तालाब लबालब

भारी बारिश की वजह से नदियाँ, तालाब, छोटे जलाशय और डैम सब लबालब भर गए हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

 किन जिलों में सबसे ज्यादा असर?

  • सरगुजा

  • बलरामपुर

  • सूरजपुर

  • कोरिया

  • जशपुर

इन सभी जिलों में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा बारिश हुई है।