बिलासपुर में सनसनी: खेत में पत्नी की लाश, पास के पेड़ पर फंदे से झूलता मिला पति
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। खेत की मेड़ पर पत्नी का शव पड़ा मिला, जबकि पास ही पति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि असली सच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों मंगलवार रात नवरात्रि घूमने निकले थे। घर लौटकर बच्चों को सुलाने के बाद बाहर गए और सुबह उनकी लाश मिली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अमित शराब का आदी था और पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि अंजू ने जहर खाया होगा और इसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली।
फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। SSP रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले भी दंपती के बीच विवाद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
