IAS Transfer Breaking: नए मुख्य सचिव ने संभाला पदभार और मच गया बड़ा उलटफेर, एक झटके में बदले 14 अफसरों के विभाग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया। राज्य के 13वें मुख्य सचिव के रूप में विकासशील ने पदभार ग्रहण करते ही थोक में आईएएस अधिकारियों का प्रभार बदल डाला। पदभार ग्रहण करने के कुछ ही मिनटों बाद जारी तबादला सूची में रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू समेत 14 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के विभागों में बड़ा फेरबदल कर दिया गया।

नए मुख्य सचिव के आदेश के साथ प्रशासनिक सर्जरी की सूची इस प्रकार है:

  • ACS रेणु पिल्ले – अध्यक्ष, व्यापमं और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार

  • ACS सुब्रत साहू – महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी व अध्यक्ष, राजस्व मंडल का अतिरिक्त प्रभार

  • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार

  • डॉ. रोहित यादव – सचिव, जनसंपर्क, ऊर्जा, संस्कृति और पर्यटन; साथ ही बिजली कंपनी का अतिरिक्त प्रभार

  • जितेंद्र यादव – CEO जिला पंचायत रायगढ़ से स्थानांतरित होकर राजनांदगांव कलेक्टर नियुक्त

  • रवि मित्तल – आयुक्त जनसंपर्क, अब संचालनक विमानन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार

  • मुकेश बंसल – वित्त सचिव के साथ-साथ विमानन सचिव का अतिरिक्त प्रभार

  • अंकित आनंद – सचिव आवास एवं पर्यावरण; अध्यक्ष पर्यावरण मंडल का अतिरिक्त प्रभार

  • भुवनेश यादव – सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी; बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार

  • कुलदीप शर्मा – रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, अब प्रबंध संचालक राज्य वेयर हाउसिंग कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार

  • फरिहा आलम – संचालक खाद्य, संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

  • लोकेश कुमार – उपसचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, श्रम विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार

  • पठारे अभिजीत – नए CEO जिला पंचायत रायगढ़ नियुक्त

इस अचानक हुए बड़े फेरबदल ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। नए मुख्य सचिव ने पदभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में तेज़ी और अनुशासन ही उनकी प्राथमिकता होगी।

You missed