रायपुर में फैक्ट्री का हाहाकार: बैटरी फैक्ट्री में आग, स्टील फैक्ट्री में खौफनाक हादसा – 6 की मौत, कई गंभीर घायल!

रायपुर। रविवार को राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में खौफनाक नजारा देखने को मिला जब बग्गा मशीनरी के पास स्थित बैटरी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आसपास के लोग दहशत में हैं। मौके पर पुलिस ने तुरंत पहुँच कर इलाके को खाली कराया और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग लगने की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इसी बीच, सिलतरा में स्थित निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को एक और खौफनाक हादसा हुआ। फैक्ट्री में गर्म लोहा गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जिसमें 2 मैंनेजर भी शामिल हैं। इसके अलावा GM सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।

धरसींवा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि हादसा मेंटेनेंस के दौरान हुआ। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश जैसे अलग-अलग राज्यों से आए थे।

हादसे और आग की खबर से इलाके में डर और सन्नाटा फैल गया है। पुलिस और दमकल कर्मियों की कोशिश जारी है ताकि और नुकसान से बचा जा सके और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया जा सके।