बलौदाबाजार। सुहेला थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया। मुड़ापार निवासी गोपाल साहू, जो दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था, उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।
आज सुबह गोपाल साहू का शव घटनास्थल के पास मिला। मृतक के पेट, सीने और जांघों पर गहरे चोट के निशान देखे गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह हत्या की संगीन घटना थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और डर फैल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सख्त जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मृतक के दोस्तों से पूछताछ में जुटी है।
पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी कोशिश कर रही है।
