रायपुर: ई-रिक्शा चालक ओमकार ओझा (27) की हत्या का रहस्य अब खुल गया है। 10 सितंबर 2025 को खमतराई थाना क्षेत्रांतर्गत उरकुरा रेलवे लाइन में मृत पाए गए ओमकार के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। प्रारंभिक रूप से हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी।
घटना का खुलासा
पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरी के माध्यम से हत्या के पीछे के असली आरोपियों तक पहुँच बनाई।
जांच में सामने आया कि मृतक संजय निषाद के घर में शराब सेवन के दौरान लक्ष्मी दास मानिकपुरी से विवाद कर रहा था। इसी विवाद के दौरान अजय दास मानिकपुरी, भानू दास मानिकपुरी, कमलेश दास और पीकेश दास ने मिलकर ओमकार पर हमला किया।
हत्या का भयानक तरीका
चारों आरोपियों ने ओमकार को ई-रिक्शा में बांधकर तालाब के पास ले जाकर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने गला दबा कर और डबरी में डुबो-डुबो कर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे पटरी के बीच में रखा गया और ई-रिक्शा छिपा दी गई।
गिरफ्तारी और सबूत
पुलिस ने भानू दास मानिकपुरी, पीकेश दास मानिकपुरी, कमलेश दास और संजय निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, ई-रिक्शा और हत्या में प्रयुक्त अन्य मोबाईल जप्त किए गए।
फरार आरोपी
मुख्य आरोपी अजय दास मानिकपुरी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी विवरण
-
भानू दास मानिकपुरी (20), ग्राम मोटयारीडीह, थाना हथबंध, जिला भाटापारा बलौदाबाजार
-
पीकेश दास मानिकपुरी (20), बंजारी नगर, रावभाठा, थाना खमतराई, रायपुर
-
कमलेश दास (21), बंजारी नगर शिव मंदिर के पास, रावभाठा, थाना खमतराई, रायपुर
-
संजय निषाद (18), आजाद नगर चौक, रावभाठा, थाना खमतराई, रायपुर
