बारूद, हथियार और खून की साजिश… सुकमा में उजागर हुई नक्सलियों की गुप्त फैक्ट्री…

सुकमा। जंगल की खामोशी के बीच सुरक्षाबलों ने वो राज़ उजागर किया, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में नक्सलियों की हथियार और विस्फोटक बनाने की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त कर दी गई है। इस फैक्ट्री से इतना खतरनाक सामान बरामद हुआ है, जिसे देखकर लगता है मानो मौत का पूरा जखीरा तैयार किया जा रहा था।

जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। ग्राम कोईमेंटा के आसपास की पहाड़ियों और जंगलों की गहन तलाशी के दौरान जवानों को फैक्ट्री का सुराग मिला। मौके पर पहुंचकर सुरक्षाबलों ने फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया।

फैक्ट्री से बरामद खतरनाक सामान –

  • वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01

  • बीजीएल लांचर (बड़ा) – 02

  • बीजीएल शेल (खाली) – 12

  • बीजीएल हेड्स – 94

  • लकड़ी के राइफल बट – 06

  • भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 01

  • सोलर बैटरी – 04

  • बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 01

  • डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 03

  • मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 06

  • आयरन कटर व्हील्स – 06

  • स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80

  • भारी मात्रा में आयरन स्क्रैप्स और उपकरण

बरामदगी की लिस्ट से साफ है कि नक्सली जंगल में मौत का कारखाना तैयार कर रहे थे। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से उनके मंसूबों पर तगड़ा प्रहार हुआ है। अब बड़ा सवाल यह है कि जंगल में और कितने ऐसे ‘मौतखाने’ छिपे हुए हैं…