आज से पूरे देश में GST 2.0 लागू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देशवासियों के लिए “बचत उत्सव” करार दिया, वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की माताओं-बहनों से किया वादा निभाया है।
अमित शाह ने इसे नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक ऐतिहासिक तोहफ़ा बताते हुए कहा कि इस नए GST रिफॉर्म में 390 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स घटाया गया है।
किन-किन चीज़ों पर राहत?
-
दैनिक उपयोग की वस्तुएँ: साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, शैम्पू, हेयर ऑयल।
-
डेयरी प्रोडक्ट्स: कई सामानों पर शून्य GST।
-
स्वास्थ्य क्षेत्र: जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, सीनियर सिटिजन पॉलिसी, 33 लाइफ-सेविंग ड्रग्स, डायग्नोस्टिक किट्स, ऑक्सीजन, सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स और मेडिकल/डेंटल डिवाइस पर न्यूनतम GST।
-
कृषि क्षेत्र: उपकरण और फर्टिलाइज़र पर बड़ी राहत।
-
ऑटोमोबाइल व हाउसिंग: टैक्स कटौती से वाहन और बिल्डिंग मटेरियल सस्ते।
-
खिलौने, स्पोर्ट्स व हैंडीक्राफ्ट्स पर भी राहत।
शाह का बड़ा दावा
अमित शाह ने कहा कि इस GST रिफॉर्म से
-
देशवासियों की बचत बढ़ेगी,
-
किसानों को राहत मिलेगी,
-
वाहन और घर खरीदना आसान होगा,
-
और सबसे बड़ी बात, आत्मनिर्भर भारत को मज़बूती मिलेगी।
The Modi government is increasing the income of the middle class by opening plenty of opportunities for them and ensuring that their savings rise constantly through #NextGenGSTReforms .
The steep reduction in the GST rates of daily essentials, healthcare products, electronic…
— Amit Shah (@AmitShah) September 22, 2025
GST 2.0 को सरकार ऐतिहासिक बचत का दौर बता रही है। लेकिन सवाल यह है – क्या यह रिफॉर्म आम आदमी की जेब में सचमुच राहत भर देगा, या इसके पीछे छुपा है कोई ऐसा खेल, जिसका असर आने वाले महीनों में सामने आएगा?
