रायपुर। नवरात्र की शुरुआत से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत मिली है। देवभोग दुग्ध महासंघ ने ऐलान किया है कि 22 सितंबर से दूध, घी, पनीर, मक्खन और फ्लेवर्ड मिल्क समेत कई उत्पाद सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।
नई दरें लागू होने के बाद अब देवभोग पनीर (1 किलो) पहले 395 रुपए का मिलता था, जो अब सिर्फ 376 रुपए किलो में मिलेगा। वहीं, देवभोग घी (1 लीटर रिफिल पैक) अब 654 की जगह 613 रुपए में मिलेगा।
सबसे बड़ी राहत यह है कि कई उत्पादों से 5% से 12% तक का जीएसटी खत्म कर दिया गया है, जिससे सीधे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ेगा।
कितना होगा फायदा?
-
पनीर (1 किलो) – ₹19 सस्ता
-
देवभोग घी (1 लीटर) – ₹41 सस्ता
-
देवीश्री घी (1 लीटर) – ₹43 सस्ता
-
फ्लेवर्ड मिल्क (200ml) – ₹2 सस्ता
-
बटर (25 किलो) – ₹941 सस्ता
👉 कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को लगभग ₹1206 तक की सीधी बचत होगी।
देवभोग अधिकारियों का कहना है कि यह कदम नवरात्र और त्योहारी सीज़न में आम जनता को राहत देने के लिए उठाया गया है। दूध से जुड़े उत्पादों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए, यह फैसला ग्राहकों को जेब हल्की होने से बचाएगा।
अब सबकी नज़र इस बात पर है कि क्या आने वाले दिनों में अन्य ब्रांड भी कीमतों में कटौती करेंगे, या फिर केवल देवभोग ही जनता को त्योहार का तोहफा देगा।
