देहरादून में जल प्रलय! सहस्त्रधारा-टपकेश्वर डूबे, सड़कें टूटी… 3 की मौत, 400 लोगों की रात भर चली सांसें थमी

देहरादून पर कुदरत का कहर टूट पड़ा है। सोमवार रात से हुई भारी बारिश ने पूरे शहर को थर्रा दिया।

सहस्त्रधारा और टपकेश्वर में तबाही

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। वहीं, मालदेवता और प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग तक पानी में डूब गया।

बारिश के बाद तमसा नदी रौद्र रूप में आ गई और आसपास का इलाका जलमग्न हो गया।

मौत और लापता लोगों की खबरें

इस आपदा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

  • विकास नगर में नदी में बहे 8 लोगों में से दो के शव बरामद हुए, पांच अभी भी लापता हैं।

  • कालसी-चकराता मार्ग पर स्कूटी सवार युवक की मौत सिर पर पत्थर गिरने से हो गई।

सड़कें टूटीं, रास्ते बंद

  • देहरादून-मसूरी रोड पूरी तरह बंद हो चुका है।

  • शिव मंदिर के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

  • मालदेवता-रायपुर में 100 मीटर लंबी सड़क बह गई
    वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और लोग घंटों फंसे रहे।

रेस्क्यू ऑपरेशन और राजनीति का अपडेट

एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमों ने अब तक 400 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

  • सीएम धामी ने आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि वे खुद हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।