रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

 

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंडरी में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को एसीबी की टीम ने 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, एक किसान ने अपने पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पटवारी द्वारा लगातार टालमटोल करते हुए 13 हजार रुपए की मांग की गई। थकहारकर किसान ने एसीबी से शिकायत की।

शिकायत की पुष्टि के बाद बुधवार को एसीबी ने जाल बिछाया और पटवारी को रिश्वत की रकम लेते मौके पर पकड़ लिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी सफलता मानी जा रही है।