राजनांदगांव की शिवनाथ नदी से अवैध रेत तस्करी के दौरान 11 जून की रात मोहड़ में वार्डवासियों पर गोली चलाने के आरोपी जेसीबी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
वही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में जेसीबी मालिक के साथ बातचीत में सोमानी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
बता दें इस मामले में पुलिस ने स्थानीय पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को गिरफ्तार किया था। अब शनिवार को पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल जेसीबी और हाईवे के मालिक को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा अवैध रेत उत्खनन में अपनी जेसीबी और हाईवे वाहन लगाने वाले जिले के सोमनी निवासी अभिनव तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
