बिलासपुर- बिलासपुर जोन के सक्ती जिले में बीते कुछ दिन पहले मालखरौदा के एक दलित सतनामी युवक के साथ बुरी तरह मारपीट और जातिगत हिंसा का शिकार बनाकर जान से मारने की नीयत से हुई घटना के संबंध में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग चावला, प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा, सहित जिले के अध्यक्ष ईश्वर साहू समेत जिला इकाई के साथीगण के आज पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर मामले आरोपीगण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा, साथ ही पीड़िता पक्ष से भी मुलाकात की, आम आदमी पार्टी पीड़ित युवक और परिवार के साथ है।

