Video : बंधक बनाकर मारपीट करने वाली महिला का वीडियो वायरल, अपराध दर्ज ।

अंबिकापुर- मणिपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मठपारा निवासी एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह एक बच्ची को बेरहमी से पीट रही। वायरल वीडियो में बच्ची जोर -जोर से चीख रही और अपने पिता से बचाने के लिए निवेदन कर रही है। सूत्र के मुताबिक महिला का नाम प्रीति ऊर्फ जरही है जो काफी लंबे समय से गांजा तस्करी एवं जिस्मफरोशी का धंधा करते आ रही है ।

बता दें कि उक्त महिला वर्षों से पुराने मणिपुर पुलिस चौकी के सामने वाली गली में गांजा और महुआ बेचने का धंधा करती थी।

सूत्रों के मुताबिक पहले से ही प्रीति उर्फ जरही मणिपुर मोहल्ले में काफी विवादित रह चुकी है। मणिपुर चौकी से लगभग 10 मीटर की दूरी में रहकर महुआ शराब बेचने का एवं जिस्मफरोशी का धंधा करती थी। किंतु आज तक इस महिला के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। मोहल्ले वासियों के शिकायत के बाद वर्तमान में मठपारा को अपना ठिकाना बनाकर नशे का व्यवसाय रह रही है।

Video –

https://chhattisgarhpost.in/wp-content/uploads/2024/09/AQMUzcYPqtSTQ-yQvaq_Ldz2HALfqEGQXPMIbyFLPdsBZtjjPnPr8X-WpmSFMBbqSAjHXvKExYvp3YTZsnf5Xf38.mp4

छोटे बच्चों को बनाती है गांजा बेचने का जरिया –
प्रीति सिंह उर्फ जरही को मठपारा मोहल्ले के सभी लोग भली भांति जानते है लेकिन इसके खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नहीं है. जो भी इसके खिलाफ बोलता है  उसके खिलाफ छेड़छाड़ जैसे झूठे मामलें दर्ज हो जाते रहे है। यह महिला छोटे बच्चों को काम का लालच देकर अपने घर में रखती है और काम कराती है साथ ही गांजा पिलाकर नशा का आदि बना देती है फिर उनसे गांजा जैसे अन्य मादक पदार्थ बेचने का कार्य कराती है।

मठपारा मोहल्लेवासियों में है खौफ –
सूत्र की माने तो मठपारा मोहल्लेवासियों में काफी खौफ है क्योंकि आय दिन महिला के द्वारा किसी को मारने पीटने की घटना सामने आती है वहीं आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहने के कारण मोहल्लेवासी भी परेशान है। फिलहाल इस पूरे मामले में मणिपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.